Relationship Tips: रिश्ते में दिखें ये 4 संकेत तो समझो टूट रहा है प्यार का धागा

By Ek Baat Bata | Aug 22, 2025

जब एक रिश्ते की शुरूआत होती है, तो सबकुछ काफी अच्छा लगता है। लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होता जाता है, वैसे-वैसे कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। जो इस रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती हैं। ऐसे में सभी को लगता है कि रिश्ते के पुराने होने की वजह से यह परेशानियां सामने आ रही हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है। यह परेशानियां कई बार शुरूआत से ही आपकी नजरों के सामने रहते हैं, जिनको आप नजरअंदाज करते चले आते हैं।

इस वजह से कुछ समय बाद आप दोनों का यह रिश्ता बुरी तरह से टूटकर खत्म हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अपने रिश्ते में दिखाई दे रहा है, तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत होती है।

कम्युनिकेशन गैप

अगर आप और आपका पार्टनर अपने गोल्स, इमोशंस या प्रॉब्लम्स के बारे में शायद ही कभी बात करते हैं, तो यह भी परेशानी का संकेत होता है। हेल्दी कम्युनिकेशन किसी भी मजबूत रिश्ते का बेस होता है। इसके बिना गलतफहमियां बढ़ती हैं और आपसी दूरी बढ़ती है। अगर आपका साथी ईमानदारी से बातचीत करने से बचता है या जब कभी भी आप गंभीर विषय उठाते हैं, तो आपका पार्टनर चुप हो जाता है, तो दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे टूट सकता है।

अलग-अलग लाइफ गोल्स होना

आप एक-दूसरे से प्यार कर सकते हैं, लेकिन अगर आपकी भविष्य के लिए प्लानिंग मैच नहीं खाती है, तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। जैसे एक व्यक्ति बच्चे चाहता है और दूसरा नहीं चाहता है। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं लेकिन आपका पार्टनर परिवार के साथ रहना चाहता है। अगर आप में से कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं है, तो इससे नाराजगी बढ़ सकती है।

एफर्ट्स की कमी

हेल्दी रिलेशनशिप के लिए दोनों लोगों की तरफ से कोशिश की जरूरत होती है। अगर सिर्फ एक ही व्यक्ति समस्याओं को सही करने, प्लानिंग बनाने या केयर दिखाने की कोशिश कर रहा है। तो बैलेंस बिगड़ जाता है। हालांकि समय के साथ यह काफी अनुचित और थका देने वाला होता है। अगर आपका साथी आपसे जुड़ने या रिश्ते में निवेश करने की कोशिश नहीं करता है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि अब वह भविष्य के बारे में गंभीर नहीं है।

बार-बार लड़ाई झगड़ा होना

कई बार कपल्स बहस करते हैं, लेकिन सॉल्यूशन न मिलने पर लगातार झगड़ा करना एक बुरा संकेत है। लेकिन अगर आप बार-बार एक ही बहस करते हैं, तो यह दिखाता है कि कुछ भी सही नहीं हो रहा है। इससे तनाव और इमोशनल तौर पर दर्द पैदा होता है और एक लंबे चलने वाले रिश्ते को डेवलपेंट की जरूरत होती है। न कि बार-बार होने वाली समस्याएं। अगर आप हमेशा परेशान रहते हैं, तो कुछ नहीं बदलता है। शायद यह समय पीछे हटने और चीजों को दोबारा विचार करने की जरूरत होती है।